मध्य प्रदेश शासन
विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, ग्वालियर Special Area Development Authority · Counter Magnet City

परियोजनाएं

प्रस्तावित परियोजनाएं, आवंटन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाएं

प्रस्तावित परियोजनाएं

  1. 01 ग्रीन फील्ड सिटी हेतु 680 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है।
  2. 02 पश्चिमी बाईपास सड़क निर्माण हेतु निरावली से रामपुरा 30 कि.मी. का निर्माण प्रस्तावित है।
  3. 03 भारत तिब्बत सीमा पुलिस के लिए 100 एकड़ भूमि का प्रस्ताव है।
  4. 04 सशस्त्र सीमा बल ट्रेनिंग सेंटर हेतु 37 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।
  5. 05 साडा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक हब हेतु 302 एकड़ भूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

संपत्तियों के आवंटन की प्रक्रिया

  1. 1 प्राधिकरण की संपत्तियों के विक्रय हेतु रू. 2.00 करोड़ से अधिक के व्ययन के लिए MP Tenders तथा रू. 2.00 करोड़ से कम के लिए MP Online के माध्यम से निविदा आमंत्रित की जाती है।
  2. 2 संपत्ति के व्ययन हेतु ऑफसेट मूल्य वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
  3. 3 उक्त प्रक्रिया में इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था भाग लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  4. 4 जिस निविदाकार का अधिकतम मूल्य प्राप्त होता है, उसे भूखंड का आवंटन किया जाता है।
  5. 5 निविदा में उल्लिखित शर्तों के अनुसार ही आवंटन की कार्यवाही की जाती है।
  6. 6 भूमि आवंटन के संबंध में प्राधिकारी का निर्णय अंतिम रहेगा।
वर्तमान निविदाएं देखें

साडा द्वारा प्रदाय की जाने वाली सुविधाएं

सड़क सुविधा

  • मास्टर प्लान के अनुसार 48 कि.मी. सड़कों का नेटवर्क बिछाया गया है।
  • साडा क्षेत्र ग्वालियर शहर से चार स्थानों — पुरानी छावनी, मोतीझील, गोल पहाड़िया एवं रायरू निरावली — से जुड़ा है।
  • रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड से 12 कि.मी., हवाई अड्डे से 14 कि.मी. की दूरी।

जल प्रदाय

  • 20 MLD क्षमता का जल शोधन संयंत्र संचालित है।
  • 3,900 KL एवं 3,150 KL क्षमता की ओवरहेड टंकियाँ निर्मित हैं।
  • जल प्रदाय हेतु समुचित पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया है।

सीवर व्यवस्था

  • 15 MLD क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित है।
  • आंतरिक सीवर लाइन सुविधा उपलब्ध है।

विद्युत व्यवस्था

  • 132 KVA एवं 33 KVA सबस्टेशनों का निर्माण किया गया है।
  • क्षेत्र में आंतरिक एवं बाह्य विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण है तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

अन्य सुविधाएं

  • शीतला सहाय प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीयकृत बैंक संचालित है।
  • प्राधिकरण क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाएं, महाविद्यालय एवं विद्यालय संचालित हैं।
  • क्षेत्र में 70 दुकानें एवं एक सामुदायिक भवन तैयार हैं।